Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसरपंच व ग्राम विकास अधिकारी पर छल व जालसाजी का आरोप

सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी पर छल व जालसाजी का आरोप

फर्जी पट्टा बनाने का मामला


Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा के वर्तमान सरपंच व तात्कालिक ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध मंगलवार को नासिरदा थाने में छल व जालसाज़ी के प्रयोजन से फ़र्ज़ी पट्टा बनाने का मामला दर्ज कराया गया है।

मामले में परिवादी ओमप्रकाश लौहार निवासी नासिरदा ने फ़र्ज़ी पट्टे के सम्बन्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत नासिरदा ने बीसलपुर विस्थापित कॉलोनी नासिरदा द्वितीय में भूखंड संख्या 89 का नियम विरूद्ध विक्रय विलेख जानबूझकर गलत बदनियती से किया और कूटरचित प्रलेखों को राजकार्य में उपयोग में लेते हुए व्यक्ति विशेष को जारी कर दिया है। नियमानुसार पट्टा वास्तविक विस्थापित के जारी न होकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से पट्टा जारी हो गया है। इसके सम्बन्ध में पूर्व में भी ज़िला कलक्टर को भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन पंचायत समिति देवली के अधिकारियों ने रिकॉर्ड नही होने का तर्क देकर जाँच बंद कर दी।

जबकि 15 सितंबर 2023 को फ़र्ज़ी पट्टे का उपतहसील केन्द्र नासिरदा के उप पंजीयक द्वारा पट्टा पंजीकृत कर दिया गया। स्वयं थानाधिकारी नासिरदा प्रकरण की जाँच करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d