Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकार्यक्रम को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित, जनसुनवाई 19 को

कार्यक्रम को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित, जनसुनवाई 19 को


Desk News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम दादिया वाटिका जयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नंबर 01432-247478 है।

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि जिले के आमजन एवं लाभार्थियों के सुगम ठहराव तथा सुरक्षित रवानगी व वापसी के दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के लिए जिला कोषाधिकारी हरीश लालावत (मोबाइल नंबर 8860043356) को प्रभारी एवं जिला परिषद टोंक के एसीईओ ललित कुमार (मोबाइल नंबर 9785079490) को नियंत्रण कक्ष का सहायक प्रभारी नियुक्त किया है। झा ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, गंगापुर सिटी जिले के लाभार्थी बसों द्वारा यात्रा कर समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।

जिला स्तरीय जनसुनवाई 19 को

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र टोंक में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d