Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदेवली व दूनी क्षेत्र से जाएगी 23 बसे, नोडल प्रभारी को दिए...

देवली व दूनी क्षेत्र से जाएगी 23 बसे, नोडल प्रभारी को दिए कूपन

राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का समारोह


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर 17 दिसंबर सुबह 11:30 बजे जयपुर के दादिया गांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां जारी है। उक्त समारोह में लाभार्थी, भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक जाएंगे।

इसके लिए देवली उपखंड क्षेत्र से 23 बसे जयपुर के लिए रवाना होगी। परिवहन विभाग देवली के निरीक्षक अशोक बसेन्द्रा ने बताया कि देवली और दूनी क्षेत्र के डाबर कला, हिसामपुर, कासीर, निवारिया, देवली शहर, पोल्याड़ा, राजकोट, राजमहल समेत 23 जगह से बसें लगाई है। जिसके जरिए लाभार्थी राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। इसे लेकर सोमवार शाम पंचायत समिति सभागार में नोडल प्रभारी को इन बसों के डीजल के कूपन वितरित किए और इन्हें सुबह नियत समय पर अपनी जगह व संबंधित ग्राम पंचायत में पहुंचने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि 23 बसों के अलावा करीब आधा दर्जन बसें रिजर्व में रखी गई है, ताकि किसी तरह की तकनीकी खामी आने पर उसे पूरा किया जा सके। इस दौरान परिवहन निरीक्षक अशोक कुमार के अलावा यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल एवं कर्मचारी मौजूद थे।

इधर, नगर पालिका देवली सभागार में मंगलवार को राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसे लेकर अधिशासी अधिकारी ने कार्यालय आदेश जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d