Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsखेत पर काम करते वक्त तबीयत बिगड़कर मौत हुई

खेत पर काम करते वक्त तबीयत बिगड़कर मौत हुई


Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के पनवाड़ ग्राम पंचायत के बांसलक्ष्मणा गांव निवासी एक किसान की सोमवार रात खेत पर काम करते वक्त तबीयत बिगड़कर मौत हो गई।

वहीं मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के भाई नरेश मीणा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका भाई जगदीश प्रसाद मीणा पुत्र किशन लाल मीणा सोमवार को खेत पर मिर्च की फसल को पानी पिला रहा था। इस दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होने के बाद परिजन तत्काल उसे देवली चिकित्सालय लेकर आए। जांच किए जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d