Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपेंशनर दिवस पर स्वास्थ्य और साइबर क्राइम की जानकारी दी

पेंशनर दिवस पर स्वास्थ्य और साइबर क्राइम की जानकारी दी


Deoli News 17 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पेंशनर्स समाज उप शाखा देवली की ओर से मंगलवार को तहसील परिसर स्थित कार्यालय में पेंशनर्स दिवस मनाया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि शिवजीराम प्रतिहार प्रांतीय प्रतिनिधि जयपुर, विशिष्ठ अतिथि जयसिंह मीणा उपकोष अधिकारी देवली, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देवली के शाखा प्रबधक, पारस जैन पूर्व संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग एवं घीसालाल टेलर थे। इस मौके पर पेंशनर्स समाज देवली के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री भंवरलाल नायक ने पेंशनर्स दिवस पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने अपने स्वास्थ्य व साइबर क्राइम से सावधान रहने पेंशनर्स के अधिकारों के लिए सजग रहने आदि के बारें में बताया। मंच संचालन महावीर कुमार जैन ने किया। इस दौरान दर्जनों पेंशनर्स उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d