Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकुंए पर इंजन चलाते वक्त फिसलकर डूबने से मौत

कुंए पर इंजन चलाते वक्त फिसलकर डूबने से मौत

हनुमान नगर के खेमा का झोपड़ा का मामला


Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के खेमा का झोपड़ा गांव स्थित एक खेत पर कुएं में लगे इंजन चलाने उतरे एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि मृतक रामअवतार (50) पुत्र केसरलाल मीणा निवासी खेमा का झोपड़ा है, जो सोमवार को खेत पर काम करने गया था। इस दौरान खेत स्थित हुए में वह इंजन चलाने के लिए उतरा। इस दौरान वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक रामअवतार के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो राम अवतार की चप्पल कुए के बाहर दिखाई दी। शंका होने पर जांच की तो रामअवतार कुएं में डूबा हुआ मिला। मामले में मृतक राम अवतार के भाई प्रहलाद सिंह मीणा ने रिपोर्ट दी है। वही डॉ. रविराज सिंह ने मृतक का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सक ने परिजनों से हादसे को लेकर जानकारी की। वहीं सिर पर चोट होने का हवाला दिया। लेकिन परिजनों ने किसी पर शंका नहीं होने की बात बताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d