Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveकुएं और चबूतरे पर निर्माण को लेकर विवाद, समाज ने सौंपा ज्ञापन

कुएं और चबूतरे पर निर्माण को लेकर विवाद, समाज ने सौंपा ज्ञापन


Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के घाड़ रोड स्थित रैगर-बैरवा मोहल्ले में वर्षों पुराने एक सार्वजनिक कुएं और चबूतरे पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

इस संबंध में बैरवा समाज के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चल रहे निर्माण कार्य को जल्द रुकवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि उक्त कुएं और चबूतरे का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक हित में रेगर और बैरवा दोनों समाजों के उपयोग के लिए करवाया गया था। पूर्व में दोनों ही समाज इसका उपयोग करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से आपसी मतभेदों के चलते इसका उपयोग बंद था। ग्रामीणों का आरोप है कि अब रैगर समाज द्वारा इस सार्वजनिक संपत्ति को निजी बताकर वहां धर्मशाला बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो कि पूरी तरह अनुचित है।

Oplus_16908288

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि यह स्थल रिकॉर्ड में सार्वजनिक है और समय-समय पर पंचायत द्वारा इसकी मरम्मत भी कराई जाती रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन पुराने राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर चल रहे अवैध निर्माण को बंद करवाए। साथ ही नगरपालिका प्रशासन के माध्यम से कुएं की सफाई करवाकर इसे पुनः आमजन के पीने के पानी और अन्य कार्यों के उपयोग के लिए बहाल किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d