Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार की ओर से कृषक कल्याण फीस की प्रभावी दरे आगामी 31 मार्च बढ़ाई जा रही है। इसे लेकर राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ द्वारा व्यापार बंद के आह्वान के समर्थन में कृषि उपज मंडी समिति देवली का व्यापार संघ भी रहेगा। संघ द्वारा 23 से 26 फरवरी तक कृषि जिंसों का व्यापार बंद किया गया है। यह जानकारी मंडी सचिव कुलदीप सिंह मीना ने दी।



