Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा शहर मंडल ने बूथ पर बैठक कर समस्या जानी

भाजपा शहर मंडल ने बूथ पर बैठक कर समस्या जानी


Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर मंडल देवली की ओर से बूथ संख्या 38 पर बैठक का आयोजन बूथ अध्यक्ष कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई।

यहां भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने उपचुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने बूथ की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली। बैठक में प्रमुख समस्या के तौर पर पानी और वार्ड की साफ सफाई की ओर ध्यान दिलाया गया। भाजपा नेता रतन मंगल ने महीने में एक बार भाजपा के आम कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। बैठक के अंत में बूथ अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों को सहयोग करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d