Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित नामदेव धर्मशाला में रविवार को नामदेव महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष सुमन रूणवाल ने बताया कि उत्सव का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने कृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। फागोत्सव के दौरान समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर विशेष आरती की गई। इस मौके पर महिला मंडल की उपाध्यक्ष शशि छापरवाल, मंत्री मिली सर्वा, कोषाध्यक्ष सुमन झांकल, राकेश थारवान सहित समस्त कार्यकारिणी और समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
इसी तरह रविवार को श्रीचारभुजानाथ मंदिर परिसर में भी फाग उत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं ने फागोत्सव की रुत आई रे, रंग लेकर खेलत गुलाल लेकर खेलत सहित कई कृष्ण भजन गायक पुष्प होली खेली और ठाकुरजी को भोग लगाकर प्रसाद की वितरित किया।


