करीब एक घंटे देरी से शुरू होगी आमसभा
Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के समर्थन में देवली के अटल उद्यान में हो रही आमसभा में कुछ समय का परिवर्तन किया गया है।


इसे लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रस्तावित यात्रा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी सुरक्षा आदेश में बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर से सुबह 11:30 बजे रवाना होंगे, जो देवली स्थित हेलीपैड पर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद में सड़क मार्ग से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। जबकि इससे पहले आमसभा का समय सुबह 11 बजे का दिया गया था। वही दोपहर 12 से 12:40 तक आमसभा होगी। इसी के अनुरूप पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी भी शुरू कर दी है।




