श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव की धूम
Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रसेन जयंति महोत्सव के तहत शनिवार को देवली में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान सुबह धान मंडी परिसर में समाज की बनाई गई दो टीमों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता हुई।
इसमें 15 ओवर का मुकाबला हुआ। अग्रवंश क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। वहीं श्री महाराजा अग्रसेन क्लब ने एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर 9 विकेट से प्रतियोगिता जीत ली। दोपहर में बालिका एवं महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां बालिकाओं के लिए कॉर्नर गेम, चेयर रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता हुई। जबकि 21 सितंबर को श्री अग्रवाल पंचायत संस्था के तत्वाधान में श्रीअग्रसेन वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। वाहन रैली सुबह 10 बजे अग्रवाल पंचायत विश्रामगृह से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकलेगी।

जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांद दो खतरनाक कैदी फरार, CM को भी यही से मिल थी धमकी


