Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमहिला को पालनहार योजना व राशन कार्ड शुरू कराने में लाभ मिला

महिला को पालनहार योजना व राशन कार्ड शुरू कराने में लाभ मिला


Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के गैरोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शनिवार को एक विधवा महिला मधु मोर्या रेगर को पालनहार योजना का लाभ मिला है।

उपखंड अधिकारी कार्यालय कर्मचारी आशीष शर्मा ने बताया कि दरअसल महिला को तकनीकी समस्या के कारण ईमित्र पर आवेदन करने में परेशानी का सामना कर रही थी। इस दौरान शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निदेशालय स्तर जयपुर से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाया और शिविर स्थल पर ही आवेदन करवाकर स्वीकृति जारी करवाई। अब महिला को अपने तीन बच्चों के पालन-पोषण के लिए राज्य सरकार से सहायता राशि प्राप्त होगी।

महिला ने राज्य सरकार और उपखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इसी तरह ग्राम पंचायत धुंवाकला में 53 पट्टे एवं 10 प्रकरणों में नाम शुद्धिकरण आदेश पारित किए गए। वहीं लादू बलाई निवासी धुआकला का राशन कार्ड बंद था। लादू की मौत के बाद मौके पर उसकी पत्नी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लिहाजा शिविर में ही जिला रसद अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर दस्तावेजों की कार्यवाही की गई। जल्द ही महिला का राशन कार्ड फिर से शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d