Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskटीबी मरीजों को वितरित किए पोषण किट

टीबी मरीजों को वितरित किए पोषण किट


Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपजिला चिकित्सालय देवली में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को टीबी मुक्त अभियान की पहल पर पांच टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए गए।

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुधीर माथुर ने बताया कि पोषण किट वितरण के साथ मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग दिया गया। इस दौरान डॉ. जगदीश मीणा, डॉ. कपिल मीणा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर परमेश्वर सेन, नर्सिंग ऑफिसर धनेश कुमार वर्मा और मुकेश कुमार मीणा ने भी सहयोग किया। डॉटस प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर धनेश कुमार वर्मा ने पांच निक्षय मित्र बनाए। यह पहल टीबी मरीजों को स्वस्थ बनाने और उन्हें आवश्यक पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

निक्षय मित्र बने नायब तहसीलदार

ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत धुवांकला में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाते हुए चिन्हित टीबी मरीजों को धुवांकला नायब तहसीलदार मेघा गुप्ता ने 8 निक्षय पोषण किट वितरित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d