Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देहात मंडल देवली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कालानाडा बालाजी में साफ-सफाई कर श्रमदान किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता में भाग लिया और ग्रामीणों को इसका महत्व समझाया। भाजपा देहात मंडल देवली के अध्यक्ष विनोद कुमार माहुर, महामंत्री रामलाल धाकड़, बूथ अध्यक्ष पवन धाकड़, रामदेव धाकड़, सावरा धाकड़ और मीडिया प्रभारी किशन सोयल सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया। यह अभियान प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ और “स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करता है।

अंडर गारमेंट्स में स्मार्ट वाॅच छिपाकर पहुंचा एग्जाम देने, फिर ऐसे पकड़ा मुन्ना भाई को


