Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ गौशाला देवली द्वारा गौसेवा एम्बुलेंस की मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें आमजन यथासंभव सहयोग कर सकते हैं।
समिति ने बताया कि यह मुहिम 8 सितम्बर से जारी है, जिसका लक्ष्य एक नई गौसेवा एम्बुलेंस खरीदना है। आमजन के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। नवरात्र में यह एंबुलेंस लाने का समिति का लक्ष्य है। लिहाजा मिलकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करें और गौसेवा की इस मुहिम को सफल बनाएं। छोटे सहयोग से भी गौमाता की जान बचाई जा सकती है।

अंडर गारमेंट्स में स्मार्ट वाॅच छिपाकर पहुंचा एग्जाम देने, फिर ऐसे पकड़ा मुन्ना भाई को


