Deoli News 8 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत बंथली के प्रशासक श्याम सिंह राजावत ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को हवाई यात्रा के जरिए तीन दिवसीय दिल्ली भ्रमण कराया है।
इस शैक्षणिक दल में अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दिशा मेघवंशी, पूजा मेघवंशी और छात्र भेरूलाल माली व विमल मीणा शामिल हैं, जो दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों का विजिट कर रहे हैं। प्रशासक श्याम सिंह राजावत के नेतृत्व और अध्यापक हेमराज धाकड़ के मार्गदर्शन में छात्र लाल किला, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन और कुतुब मीनार जैसी राष्ट्रीय धरोहरों से रूबरू होकर अपना ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। विद्यार्थियों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था यूथ होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में की गई है।
विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता लाठी ने प्रशासक की इस प्रेरणादायक पहल का आभार जताते हुए इसे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और अनुभव के लिए प्रेरणादायक बताया है।


