Jahazpur News 8 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर तहसील के पंचायती राज प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिला कलक्टर जसप्रीत सिंह संधू ने खजूरी को नया पंचायत समिति मुख्यालय घोषित करने का प्रस्ताव जारी किया है।
प्रस्ताव के अनुसार, खजूरी पंचायत समिति में कुल 27 ग्राम पंचायतें शामिल की जाएंगी।इनमें खजूरी, किशनगढ़, आमल्दा, बांकरा, अमरगढ़, मनोहरपुरा, भगुनगर, टीटोड़ा जागीर, पीपलुन्द, बेई, गुढ़ा, उलेला, शक्करगढ़, बरोदा, बिलेठा, धौड़, मानपुरा, हंसेड़ा, श्रृंगारचवरी, फतेहपुर, लाल का खेड़ा, नाथूण, बागूदार, आमल्दा द्वितीय, काबरी, भरणीकंला व खैरूणा पंचायतें शामिल हैं। इस नवसृजित पंचायत समिति के गठन से जहाजपुर तहसील में अब दो पंचायत समितियां संचालित होंगी। जनसंख्या के आधार पर शक्करगढ़ पंचायत सबसे बड़ी और आमल्दा दलदूसरी सबसे छोटी ग्राम पंचायत होगी।
9 नई पंचायतों का भी होगा गठन
प्रस्तावित खजूरी पंचायत समिति में 9 नई ग्राम पंचायतों का भी सृजन किया जाएगा। इनमें मानपुरा, हंसेड़ा, श्रृंगारचवरी, फतेहपुर, लाल का खेड़ा, नाथूण, आमल्दा द्वितीय, काबरी और खैरूणा शामिल हैं। पंचायती राज अधिनियम 1994 की धाराओं के तहत जिला कलक्टर को पुनर्गठन के अधिकार दिए गए हैं। इसी के तहत यह प्रस्ताव जारी किया गया है।

सार्वजनिक सूचना के रूप में जारी इस प्रस्ताव पर आमजन आगामी 6 मई तक अपनी आपत्तियां संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार अथवा जिला कलक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।


