Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के संस्कृत आयाम द्वारा आदर्श विद्या मंदिर देवली में चल रहे सप्तदिवसीय संस्कृत व्यवहार शिविर में शिविरार्थी सुबह दीप प्रज्जवलन से विसर्जन तक संस्कृतमय वातावरण के बीच संस्कृत संभाषण, व्याकरण, गीता स्वाध्याय, स्वर संगम का लाभ ले रहे हैं।
शिविर संयोजक गोविन्द शर्मा ने बताया कि शिविर में योग कालांश, प्रार्थना, संस्कृत संभाषण, ज्योतिष चर्चा के साथ ही बौद्धिक सत्र होता है। भोजन के बाद पुनः संस्कृत संभाषण व खेल-खेल में संस्कृत की भाषा, क्रीड़ा के बाद भावेश जोशी द्वारा गीता स्वाध्याय, स्वर संगम के माध्यम से मनोरंजन का लाभ प्राप्त होता है। शुक्रवार के बौद्धिक सत्र में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम ने राम मंदिर निर्माण में हिंदुओं द्वारा किए गए अनवरत संघर्ष व विश्व हिंदू परिषद तथा हिंदुओं की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गुलामी काल से लेकर आजादी के समय और आजाद भारत में विश्व हिंदू परिषद और संपूर्ण सनातन हिंदू समाज ने राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में प्रांत सहमंत्री विवेक, विश्व हिंदू परिषद संस्कृत आयाम वर्ग अधिकारी अंतिम जैन, विहिप प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, दिनेश गौतम , अभिषेक शर्मा, दीपक गौतम, संदीप नंदवाना, ताराशंकर पालीवाल, महेंद्र शर्मा भावेश जोशी, मनीष मीणा, हेमराज, दीपचंद, निर्मल, राजेंद्र संस्कृत सेवक रात दिन अपनी सेवा दे रहे हैं।
कल होगा शिविर का समापन
शिविर का समापन शनिवार को होगा। समापन पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा आदर्श विद्या मंदिर कुंचलवाड़ा रोड से शुरू होकर कालेज के सामने से पटेल नगर, टेलीफोन एक्सचेंज से सीआईएसएफ गेट से ममता सर्कल से छतरी चौराहे से पेट्रोल पंप चौराहे से विद्या मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी।


