Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsविशेष अभियान के तहत 11 जनों को किया गिरफ्तार

विशेष अभियान के तहत 11 जनों को किया गिरफ्तार


Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से राज्य स्तर पर चलाए गए अपराधिक धरपकड़ विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को देवली सर्कल की घाड़ थाना पुलिस ने 11 जनों को गिरफ्तार किया है।

घाड़ थाने के हेडकांस्टेबल भंवर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी प्रभाती लाल की अगवाई में हिस्ट्रीशीटर, संपत्ति, अवैध मादक पदार्थ संबंधी चालानशुदा व आदतन अपराधियों गिरफ्तार किया गया है। इसके तहत राजेश पुत्र छीतर लाल मीणा निवासी डाटुंडा, मनीष कुमार पुत्र सोहन लाल मीणा निवासी डाटुंडा, मनराज पुत्र ग्यारसी लाल मीणा निवासी डाटुंडा, लोकेश पुत्र नेनूलाल बैरवा निवासी इंदौदा, पप्पूलाल पुत्र जमनालाल प्रजापत निवासी धुआकला, विनोद पुत्र जमनालाल प्रजापत निवासी धुआकला, शंकर लाल पुत्र बरधा प्रजापत निवासी धुआ कला, दिनेश कुमार पुत्र सुखलाल प्रजापत निवासी धुआ कला, शिवाजी लाल पुत्र सकाराम मीणा निवासी जलसीना, राम अवतार पुत्र भंवर लाल गुर्जर निवासी जूनिया, राजूलाल पुत्र लालाराम मीणा निवासी भरना थाना घाड़ को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d