Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे तीन दिवसीय धरपकड़ अभियान में नासिरदा पुलिस ने 6 जनों को गिरफ्तार किया है।
नासिरदा थाना अधिकारी के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने सक्रिय अपराधीयों को चिन्हित कर हिस्ट्रीशीटर संजय पुत्र हिम्मत सिंह सांसी निवासी सांसी बस्ती नासिरदा, राधाकिशन पुत्र बद्रीलाल मोग्या निवासी थली थाना नासिरदा, नोरत पुत्र प्रताप मोग्या निवासी पॉवर हॉउस के पास जगंल तन नासिरदा, कालुराम पुत्र जगन्नाथ मीणा निवासी रामथला तथा सुरेश पुत्र रंगलाल गुर्जर निवासी हिसामपुर को तथा एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना देवली में एक वर्ष से फरार आरोपी हिम्मत सिंह पुत्र मोहन सिंह मीणा निवासी भवानीपुरा थाना जहाजपुर जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया गया।
बोरिंग की मोटर स्टार्टर सहित सामान चोरी
देवली थाना क्षेत्र के विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने घर पर लगे बोरिंग के पाइप, स्टार्टर, मोटर सहित अन्य सामान चुराने की रिपोर्ट देवली थाने में दी है। पीड़ित श्रवण कुमार पुत्र मूलचन्द जाति जाट ने रिपोर्ट में बताया कि गत 25 दिसंबर की रात पीड़ित के घर पर लगे बोरिंग की मोटर पम्प, केबिल, स्टार्टर, बोरिंग पाईप सहित अन्य सामान को अज्ञात चोर चुरा ले गए। पीडित ने चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 95 हजार रुपए बताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


