Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगणेशजी मंदिर को एक लाख 51 हजार रुपए भेंट किए

गणेशजी मंदिर को एक लाख 51 हजार रुपए भेंट किए


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणेश चतुर्थी पर श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर में विकास कार्यों के लिए दो दानदाताओं ने सहयोग राशि भेंट की है। इससे मंदिर में चल रहे कार्यों को गति मिलेगी।

​सबसे बड़ा सहयोग विवेकानंद कॉलोनी, देवली निवासी बालकृष्ण गौतम ने किया, जिन्होंने अपने परिवार के साथ पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट को एक लाख 51 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी और उपाध्यक्ष कालूराम मीणा सहित कई सदस्यों ने बालकृष्ण गौतम, अनिल गौतम, वीणा गौतम, ज्योति गौतम और उनकी माता का माल्यार्पण और दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उन्हें भगवान गणेश की छवि भी भेंट की गई। इसी तरह बोरड़ा निवासी और उप जिला चिकित्सालय देवली में कनिष्ठ लेखाकार रोहित मीणा पुत्र पप्पूलाल मीणा ने भी मंदिर के विकास कार्यों के लिए 22 हजार 100 रुपए भेंट किए। गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, उपाध्यक्ष कालूराम मीणा सहित अन्य सदस्यों को यह राशि सौंपी।

इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने रोहित मीणा और उनके परिवार का माल्यार्पण और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया और भगवान गणेश की छवि भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d