Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से खाटूश्यामजी के लिए 16वीं डाक निशान यात्रा 2 सितंबर को रवाना होगी।
आयोजन से जुड़े सौरभ गर्ग और गोपाल टेलर ने बताया कि यह यात्रा देवली के छतरी चौराहा से सुबह प्रस्थान करेगी और खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी। यात्रा 21 घंटों में 81 कोस की दूरी तय करेगी। यात्री खाटू श्यामजी मंदिर पहुंचकर 3 सितंबर को ध्वज अर्पण करेंगे। यह यात्रा खाटू श्याम वाया मुंडरू श्याम होकर जाएगी।
शिवालय का किया श्रंगार
हनुमान नगर क्षेत्र के प्रेम गार्डन में शिव मंदिर का फूलों से श्रंगार किया गया। महिलाओं ने बताया कि यह एक हिंदू त्योंहार है, जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, और यह राधा-कृष्ण को समर्पित है।
इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली थी, जिसके बाद ब्रज में आज भी फूलों की होली खेली जाती है। यह एक अबूझ मुहूर्त है। महिलाएं शिव परिवार का श्रंगार कर दांपत्य जीवन में प्रेम और सुख समृद्धि की कामना करती हैं।


