Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांसद ने केंद्र सरकार से मांगा विशेष पैकेज

सांसद ने केंद्र सरकार से मांगा विशेष पैकेज

टोंक-सवाईमाधोपुर में बाढ़ से भारी तबाही


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​टोंक और सवाईमाधोपुर जिलों में आई भीषण बाढ़ के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आपदा में हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सांसद के निजी सचिव मोहम्मद असलम ने बताया कि ने बताया कि यहां सड़कें और पुलिया टूट गई हैं, और बिजली व पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह से बाधित हुई है। किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं, जिससे वे गहरे आर्थिक संकट में आ गए हैं। इसके अलावा, भारी संख्या में पशुधन के नुकसान ने ग्रामीण परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ​इस स्थिति को देखते हुए टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद हरीश चन्द्र मीना पिछले दो दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं। उन्होंने इन हालातों पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है।

जिसमें दोनों जिलों के लिए एक विशेष पैकेज की मांग की गई है। ​पत्र में सांसद मीना ने लिखा है कि “बाढ़ से प्रभावित गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार बुरी तरह से बेघर हो गए हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। ऐसे में केंद्र सरकार से निवेदन किया कि तत्काल राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए विशेष पैकेज घोषित किया जाए।” उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मामले में त्वरित निर्णय लेकर पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता दिलवाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d