Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकवि सम्मेलन बुधवार को और मेलों की भी धूम

कवि सम्मेलन बुधवार को और मेलों की भी धूम


​Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में बुधवार से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

गणेश नवयुवक मंडल द्वारा बुधवार को घास भेरू चौक में रात 9 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में कई कवि अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें कोटा से भूपेंद्र राठौर (सूत्रधार और संचालक), रामगंजमंडी से गिर्राज आमेटा, बारां से पवन गोचर, जयपुर से नैना नसीब और चित्तौड़गढ़ से अजय हिंदुस्तानी शामिल हैं। ​इसी के साथ, टोडा का दरवाजा स्थित गणेश मंदिर में गणेश स्थापना के बाद अनंत चतुर्दशी तक रोजाना रात को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कनवाड़ा में गणेश जी की बावड़ी पर एक दिवसीय गणेश मेला भी आयोजित होगा। धनपाल सैनी ने बताया कि बडोली गांव स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर में चार दिवसीय मेले का शुभारंभ भी बुधवार से होगा।

जिसका समापन 29 अगस्त को एक विशाल भजन संध्या के साथ होगा। इसी तरह चांदली माताजी की छठी पदयात्रा गोपाल चौक से पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी। वहीं, दूनी से रवाना हुई डिग्गी कल्याण महाराज की तीन दिवसीय पदयात्रा मंगलवार को डिग्गी पहुंचकर संपन्न हो गई, जहाँ श्रद्धालुओं ने ध्वज चढ़ाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d