Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपनवाड़-चांदली मार्ग गत चार दिनों से बंद

पनवाड़-चांदली मार्ग गत चार दिनों से बंद

किसानों की बढ़ी परेशानी


​Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण देवली-पनवाड़-चांदली मार्ग पिछले चार दिनों से बंद है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग राजकोट, सीतापुरा, नैनवा और बूंदी के गोठड़ा सहित गांवों को जोड़ता है। ​सड़क बंद होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसी तरह गांव से होकर गुजर रहे चांदली मार्ग पर भी पानी भरा है लेकिन मजबूरी में ग्रामीण वाहनों से निकल रहे हैं। चांदली के ग्रामीण देवली मुख्यालय पर आने के लिए बेनपा चौराहा, पगारा, हुवालिया, टीकड़ होते हुए देवली पहुंच रहे हैं। इसी तरह निवारिया, धांधोली मार्ग से देवली आ रहे हैं। इसके अलावा, पनवाड़ में लगातार बारिश से खेतों में फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। किसानों के सामने अपने मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती बन गई है, यहां चारे की आपूर्ति बाधित हो चुकी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क को बहाल करने और प्रभावित किसानों को मदद पहुंचाने की मांग की है।

प्रीवियस न्यूज़

वीडियो देखे : पनवाड़ बना टापू, देवली-पनवाड़- नैनवा रोड बंद, नाले में ट्रक फंसा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d