Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखाटू श्याम की 9वीं डाक निशान यात्रा 2 सितम्बर को जाएगी

खाटू श्याम की 9वीं डाक निशान यात्रा 2 सितम्बर को जाएगी


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​श्री श्याम परिवार संस्था देवली इस वर्ष अपनी 9वीं डाक निशान यात्रा का आयोजन कर रही है।

तय कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा 2 सितंबर को सुबह 9 बजे शिव मंदिर, छतरी चौराहा, देवली से शुरू होगी। इस पद यात्रा में पदयात्री 31 घंटे में 84 कोस की दूरी तय करते हुए खाटू धाम तक पहुंचेंगे। यह यात्रा श्याम बाबा के भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का एक अवसर है। इसी तरह कनवाडा के प्राचीन गणेश बावड़ी मंदिर पर भजन संध्या मंगलवार को व मेला 27 अगस्त बुधवार को आयोजित किया जाएगा। वहीं दूनी में गणेश मंडल द्वारा 10 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आवा कनवाडा नैनवा मार्ग पर कनवाडा के पास प्राचीन बावड़ी है।

बावड़ी में गणेश जी की प्राचीन प्रतिमा है। यहां हर वर्ष मेला आयोजित किया जाता है। वहीं यहां आसपास के 20 से 25 गांवों के ग्रामीणों की आस्था है। यहां मांगलिक कार्यों से पूर्व लोग गणेशजी को निमंत्रण देने आते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d