Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में 10 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव 27 अगस्त से शुरू

देवली में 10 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव 27 अगस्त से शुरू


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में 27 अगस्त से 6 सितंबर तक श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम तय किए गए हैं।

कार्यक्रम अनुसार 27 अगस्त सुबह 9 बजे बगीची के बालाजी मंदिर से गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर अटल उद्यान के टीनशेड में कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान के साथ स्थापना की जाएगी। जबकि 27 अगस्त की रात्रि 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड, 28 अगस्त की रात जादूगर का मैजिक शो, 29 अगस्त की रात सांवरिया सेठ भजन संध्या, 30 अगस्त की रात देशभक्ति एवं भक्तिमय कार्यक्रम, 31 अगस्त की रात सजीव झांकिया के साथ इवेंट कार्यक्रम होंगे।

इसी तरह एक सितंबर की रात श्याम भजन संध्या, 2 सितंबर की रात नगर पालिका मंडल द्वारा कवि सम्मेलन, 3 सितंबर की रात स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम, 4 सितंबर की रात स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5 सितंबर की रात्रि बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा महाआरती का आयोजन एवं 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से भगवान गणेश की विशाल शोभायात्रा निकालकर शाम को बोरड़ा गणेशजी स्थित बनास नदी में विसर्जन किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d