Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर जागरूक किया

महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर जागरूक किया


​Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिला एवं बाल विकास विभाग और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित के लिए देवली पुलिस ने सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया।

स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन किया

​अभियान के तहत सीडीपीओ कार्यालय पंचायत समिति परिसर में महिला कर्मचारियों को कालिका यूनिट की पुलिसकर्मी रजिया और गायत्री ने आत्मरक्षा, साइबर अपराध, और महिला एवं बाल अपराध सहित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसी तरह सांवरिया लाइब्रेरी, राजकीय महाविद्यालय के सामने स्थित गवर्नमेंट लाइब्रेरी, और राजकीय महाविद्यालय देवली में अभियान चलाया गया। यहां छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल अपराधों, साइबर क्राइम और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा उन्हें राजकॉप सिटीजन ऐप का उपयोग करने का तरीका भी सिखाया गया।

आपातकालीन स्थितियों में स्वयं का बचाव करने के लिए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। इस दौरान पुस्तकालयों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई।

​सांवरिया सेठ मंदिर : समिति का दावा, ‘गैर-विवादित जमीन पर होगा निर्माण’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d