Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेहलवाल महाराज की पदयात्राएं संपन्न, भंडारे का समापन भी हुआ

देहलवाल महाराज की पदयात्राएं संपन्न, भंडारे का समापन भी हुआ


​Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ और सेंदियावास गांवों से देहलवालजी महाराज के लिए निकली पदयात्राएं मंगलवार को संपन्न हुई। पनवाड़ से निकली 13वीं पैदल यात्रा और सेंदियावास से निकली 5वीं पैदल यात्रा, दोनों ही सिरोही स्थित देहलवाल महाराज के मंदिर पहुंची।

महावीर सिंह ने बताया कि यात्रा की शुरुआत पनवाड़ स्थित बाकेरा माताजी से हुई, जहाँ विधि-विधान से ध्वज की पूजा की गई। भजनों के साथ नाचते-गाते हुए पदयात्री मंदिर की ओर बढ़े। मार्ग में ग्रामीणों और भामाशाहों ने कई जगह यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें फल, चाय और नाश्ता वितरित किया। शाम करीब 5 बजे यात्रा देहलवाल महाराज मंदिर पहुंची। जहाँ ध्वज चढ़ाने के बाद प्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान महेंद्र सिंह, राजू माली, मथुरा लाल, बाबू माली, रमेश प्रजापत और राजेंद्र सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। ​इसी तरह, सेंदियावास से निकली पांचवीं पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अजय मीणा और बनवारी वैष्णव ने बताया कि यह यात्रा भी शाम 5 बजे देहलवाल महाराज मंदिर पहुंची।

19वे भंडारे का समापन, रात्रि जागरण हुआ और भंडारा लगा

पनवाड़ में बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से चल रहे भंडारे का समापन हुआ। समिति के गोपाल सेन ने बताया कि इस वर्ष भी बाबा रामदेव पदयात्रियों के लिए एक माह के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन किया गया। यहां प्राथमिक उपचार सहित भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई।

समापन पर रात्रि जागरण हुआ। मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली ने बताया कि रात्रि जागरण के बाद मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

कवि सम्मेलन बुधवार को और मेलों की भी धूम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d