Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनेगड़िया पुलिया के पास मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

नेगड़िया पुलिया के पास मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

मृतक की जेब से मिले 13 हजार रुपए


​Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग पर नेगड़िया पुलिया के पास मंगलवार शाम बनास नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि शव पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं हैं।

मृतक की उम्र करीब 60 साल है, जिसका रंग सांवला है। उसने लाल रंग की शर्ट और नीले रंग का पजामा पहना हुआ है। ​पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से करीब 13 हजार रुपए नकद मिले हैं। फिलहाल शव को पहचान और वारिसों की तलाश के लिए देवली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और लोगों से किसी भी जानकारी मिलने पर पुलिस से संपर्क करने की बात कही है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d