Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsगणेश चतुर्थी : पूर्व संध्या पर गणपति बप्पा का दरबार सजा

गणेश चतुर्थी : पूर्व संध्या पर गणपति बप्पा का दरबार सजा


​Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम बोरड़ा गणेश मंदिर में भगवान गजानंद का भव्य और मनमोहक श्रृंगार सजाया गया।

दरअसल ​गणेश चतुर्थी को होने वाले जागरण से पहले भगवान गजानंद की प्रतिमा को फूलों और रंगीन पोशाकों से सजाया गया। यह मनमोहक श्रृंगार भक्तों के लिए दर्शनों का केंद्र बन गया। यहां मौजूद लोगों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात रात्रि जागरण किया जा रहा है। जबकि बुधवार सुबह से गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होगा। वहीं हजारों लोग मंदिर पहुंचकर भगवान लंबोदर के दर्शन करेंगे।

बोरड़ा गणेश मंदिर में 26 को रात्रि जागरण, 27 अगस्त को भरेगा मेला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d