Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsगणेशपुरा मे विद्यालय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

गणेशपुरा मे विद्यालय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त


Jahazpur News 8 फरवरी (आज़ाद नेब) राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने विद्यालय भुमि अतिक्रमण मुक्त करवाया है।

तहसीलदार राजीव बड़गुर्जर ने बताया कि संस्था प्रधान से शिकायत मिली कि एक व्यक्ति ने विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसके चलते यहां निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मय प्रशासनिक लवाजमा के साथ गणेशपुरा पहुंचे और अतिक्रमी को मौके पर बुलाकर समझाइश की गई। इसके बाद विद्यालय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के माध्यम से हटाकर नींव की खुदाई करवाकर स्कूल का निर्माण चालू करवा दिया गया। इस दौरान सीबीईओ ओमप्रकाश खटीक, गिरदावर अशोक धाकड़, एएसआई शंकर सिंह, भागचंद वैष्णव, पटवारी केदार गुर्जर, सचिव रेणु गुर्जर, प्रधानाध्यापक पुष्कर राज मीणा सहित पुलिस जाप्ता मौजूद था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d