Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के गाडोली (कान्हा का ख़ोहला) निवासी अशोक मीणा समेत ने सशस्त्र सीमा बल की महिला टुकड़ी को गणतंत्र दिवस समारोह परेड की तैयारी कराई है।
गाडोली के यादराम मीणा ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल में हेड कांस्टेबल जीडी अशोक कुमार मीणा ने दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर 147 महिला कैंटीजेंट की टीम को तैयारी कराई है। यह टुकड़ी शुक्रवार को होने वाले समारोह में मार्चपास्ट करेगी। दरअसल महिला कैंटीजेंट की टीम को लीड डिप्टी कमांडेंट नैंसी सिंगला कर रही है। लेकिन उक्त महिला सदस्यों को अशोक के अलावा प्रदेश के हेडकांस्टेबल जीडी धनसिंह गुर्जर और विक्रम सिंह गुर्जर ने भी प्रशिक्षण दिया है।



