Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeRajasthan Newsगुरुवार को होगा खो-खो प्रतियोगिता का समापन

गुरुवार को होगा खो-खो प्रतियोगिता का समापन


Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उच्च माध्यमिक संस्कार विद्या मंदिर सिरोही देवली में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खो खो में बुधवार को 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल श्रीरामपुरा वर्सेज झिलाई के बीच खेला गया।

स्कूल संचालक नवनीत धाकड़ ने बताया कि इसमें बालिका झिलाई विजेता रही। वही दूसरा सेमीफाइनल खिड़की वर्सेज चांदसेन के बीच खेला गया। जिसमें खिड़की विजेता रहीं। जिनके बीच 19 सितंबर को सुबह फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं 17 वर्षीय में प्रथम सेमीफाइनल भरथला वर्सेज सोलतपुरा के मध्य खेला जाएगा। इसी तरह दूसरा सेमीफाइनल से सेदरिया वर्सेज एकलव्य मॉडल के मध्य खेला जाएगा। जिनकी विजेता टीमें गुरुवार शाम को फाइनल मैच खेलेगी। इस दौरान बुधवार को आयोजित मैच में खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाया। जीत के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d