Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsकांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं पालिका पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं पालिका पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा


Jahazpur News 18 सितंबर (आज़ाद नेब) शहर में गत 14 सितंबर को मुस्लिम समाज की दुकानों, केबिनों में तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट की घटना हुई। वहीं इस अत्याचार एवं स्थानीय प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक किसी भी पदाधिकारी ने मुस्लिम समाज एवं पार्षदों से न तो सम्पर्क किया और न ही किसी तरह की कोई मदद की गई।

इससे आहत होकर जहाजपुर विधानसभा के सभी मुस्लिम नवयुवकों, मुस्लिम पार्षदों व कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने सामुहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने में नगर अध्यक्ष सादिक पठान, सभी कांग्रेस पदाधिकारी नगर पालिका मण्डल, पार्षद सिराज अहमद, नजीर मोहम्मद सरवरी, शबनम बेगम, रूबीना बानू, शागिल अहमद, परवेज खान पठान, मुजम्मिल पठान शामिल है। इस दौरान इन सभी जनप्रतिनिधियों ने पत्रकार वार्ता कर अपनी बात रखी। यह सभी इस्तीफे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d