Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationछात्राओं को मिलेगी 30 हजार रुपए की स्कॉलरशिप

छात्राओं को मिलेगी 30 हजार रुपए की स्कॉलरशिप


Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद आगे की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाली छात्राओं को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाएगी।

राजकीय महाविद्यालय देवली के प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया कि अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 10 व 12 उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए आवश्यक स्कॉलरशिप, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से दी जाएगी। इसके लिए छात्राओं को फाउंडेशन की वेबसाइट पर जानकारी देखनी होगी और इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन होगा। इन छात्रों को आर्थिक मदद के तौर पर 30 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिससे की छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d