Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के बनेठा, ढिकोलिया, सूथडा, रूपपुरा, शिवराजपुरा, बाजोलिया, गोविंदपुरा,भानपुरा गांवों में रविवार को गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम का जन्मदिन भाजपा नेता डॉ. विक्रमसिंह गुर्जर के नेतृत्व में मनाया गया।
इस दौरान भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ 4 हज़ार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में हरिराम मीना, कल्याणमल शर्मा, शंकर जाट, शंकर गुर्जर, रामदेव बलाई, आशाराम गुर्जर, जसकरण सैनी, गोविंद चौधरी, मोहन पटेल, डॉ. प्रद्युम्न सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। इसे लेकर बनेठा, सूथडा व ढिकोलिया में पौधा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों महिलाएं शामिल थी। इस शोभायात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़ माँ के नाम के तहत महिलाओं को पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम में पेड़ यात्रा को संबोधित करते हुए राजीव सिंह, डॉ. विक्रमसिंह गुर्जर व महेंद्र सिंह ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला।



