Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessगैस एजेंसी कार्यालय पर एलपीजी आईडी वितरण शुरू

गैस एजेंसी कार्यालय पर एलपीजी आईडी वितरण शुरू

खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर


Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत गैस एजेंसी कार्यालय पर एलपीजी आईडी दी जा रही है।

भारत गैस अधिकृत मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि गत 5 नवंबर से राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप 450 रुपए में गैस सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा योजना के परिवारों को गैस डायरी लेकर कार्यालय आना होगा। जहां डायरी के पीछे एलपीजी आईडी लिखी जाएगी। वही बाद में यह एलपीजी आईडी लेकर खाद्य सुरक्षा से जुड़े व्यक्ति को अपने राशन डीलर के पास जाना होगा। जहां पॉश मशीन में यह एलपीजी आईडी की केवाईसी होगी। इसके बाद ही एनएफएसए परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। वही बिना एलपीजी आईडी के राशन कार्ड भी नहीं दिया जाएगा। बुधवार से इनके उपभोक्ताओं को एलपीजी आईडी वितरित की जा रही है।

गुरुवार को दूसरे दिन उपभोक्ताओं के भीड़ उमड़ पड़ी। अब तक 800 से 1000 खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े परिवारों को आईडी दी जा चुकी है। जिसके बाद उपभोक्ता राशन डीलर के पास जाकर पॉश मशीन में फीडिंग कराएंगे। इसी प्रकार उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को भी एलपीजी आईडी लेकर राशन डीलर से फीडिंग करानी होगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d