Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि यह आरोपी को गौवंश तस्करी का टॉप टेन आरोपी है।
जो पिछले एक साल से फरार था। पुलिस ने मामले में फिरोज पुत्र हुसैन जाति सोडा मुसलमान निवासी मुल्तानपुरा पुलिस थाना पापड़ीनगर यशोधर्मन नगर जिला मंदसौर मध्यप्रदेश को तलाश कर गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया की कार्रवाई दल में सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल एवं पुलिसकर्मी विजय सिंह शामिल है।


