Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्ममालेड़ा व दौलता में कलश यात्रा निकाली, धार्मिक आयोजन हुए

मालेड़ा व दौलता में कलश यात्रा निकाली, धार्मिक आयोजन हुए


Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत देवली शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी कई धार्मिक आयोजन हुए। गांव में भी छोटे-मोटे दर्जनों आयोजन हुए। 

इस दौरान मालेड़ा गांव महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली तथा हवन हुआ। इस मौके पर सामुहिक प्रसादी भी हुई। यहां भाजपा नेता विजय बैसला ने संबोधित करते हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की सभी ग्रामीणों को बधाई दी तथा कहा कि जल्द ही डूब क्षेत्र के 90 किलोमीटर की टूटी सड़के बनेगी। इसे लेकर उनके उपमुख्यमंत्री से बात हो चुकी है। इस दौरान देवली भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, गीता कवर, रणवीर सिंह चौहान, बंसी मेघवंशी, महेश दाधीच, महेश शर्मा, रजनीश दीपक, मुकेश मीणा, भारत सिंह सोलंकी, लक्ष्मी नारायण गुर्जर समेत का नेता मौजूद थे। इसी तरह दौलता मोड पर भी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने भजन गाए तथा नृत्य किया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जमकर खुशी मनाई। इधर, देवली में भी बालाजी सेवा मंडल की ओर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर में 1100 किलो मिठाई बांटी गई। यह प्रसाद वितरण बावड़ी बालाजी मंदिर से शुरू हुआ। इसमें दो से ढाई हजार रामभक्त नाचते गाते चल रहे थे। वही कार्यकर्ता लोगों को प्रसाद बांट रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d