Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsरोगियों के आंखों की पट्टियां खोली, देखभाल की जानकारी दी

रोगियों के आंखों की पट्टियां खोली, देखभाल की जानकारी दी


Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली, विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अन्धता निवारण समिति टोंक के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है।

यहां 37 रोगियों की पट्टी खोली गई। सभी मोतियाबिंद के रोगी स्वास्थ्य पाए गए हैं। समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर, महामंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही ने रोगियों की पट्टी खोली। रोगियों के आंखों में दवाईयां डाली गई है। सभी स्वास्थ्य पाए गए हैं। नर्सिंग स्टाफ व टैक्निशियन ने मोतियाबिंद आपरेशन रोगियों के मरहम-पट्टी की। वहीं चश्मे, दवाइयाँ वितरित की गई। रोगियों को धूल, धूप, तेज प्रकाश, आखों के आसपास साफ सफाई रखने की जानकारी दी गई। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि मोतियाबिंद आपरेशन के रोगियों के लिए फोलोअप शिविर मे एक माह बाद आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d