Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023घर-घर मनुहार, वोट के लिए गुहार

घर-घर मनुहार, वोट के लिए गुहार


Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार प्रसार अब अंतिम चरणों में चल रहा है। इसे लेकर सोमवार रात बीजेपी देवली के कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल नगर में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मान मनुहार की।


इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता बूथ नं 41 से जुड़े मतदाताओं के घर-घर गए तथा पार्टी प्रत्याशी विजय बैसला के लिए वोट मांगे। उक्त मान मनुहार में जनसंपर्क कार्यक्रम के जम्मू कश्मीर उधमपुर के विधायक व प्रभारी रणवीर सिंह पठानिया की अगुवाई में कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी का पर्चा लेकर घर-घर पहुंचे तथा मतदाताओं को आगामी 25 नवंबर को बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पीएम मोदी की सुनिश्चित गारंटी भी बताई। इस दौरान भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राणावत, बालकिशन मालू, जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी, सुरेश अग्रवाल, लोकेश सेन, प्रमोद मंगल, बूथ अध्यक्ष नवनीत धाकड़ समेत कई कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। जिन्होंने कमल के निशान पर बटन दबाने की लोगों से गुहार की।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d