Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग किया जाएगा। जिससे कि उक्त मतदान केन्द्रों पर कैमरे से निगरानी होगी।


यह चयनित मतदान केंद्र पूरी तरह से कैमरे की जद में होंगे। जिससे पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होगी। सहायक रिटर्निग अधिकारी देवली (एसडीएम) कार्यालय की सूचना के अनुसार 175 मतदान केन्द्रों पर लाइव मतदान होगा। इन मतदान केन्द्रों पर कैमरे लगेंगे। जिससे मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के साथ पारदर्शिता व निष्पक्षता बनी रहेगी। हालांकि अभी तक इन मतदान केन्द्रों पर कैमरे नहीं लगे हैं। लेकिन जल्द ही चयनित 175 केन्द्रों पर वेब कास्टिंग के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। दरअसल यह कैमरे निर्वाचन आयोग के टास्क के अनुसार लगाएं जाएंगे।




