पीड़ित ने दी थाने में रिपोर्ट
Deoli News 29 मार्च ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गेट तोड़कर कमरे में सो रही महिला के कानों में पहने सोने के टॉप्स तोड़ लिए।
वहीं शोर मचाने पर महिला के पति दुर्गालाल राव ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। जिससे दोनो पति- पत्नी जख्मी हो गए। घटना की सूचना दुर्गालाल राव ने अपने देवली की जनता कॉलोनी निवासी अपने पुत्र दीपक राव को फोन पर दी। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके माता- पिता दुर्गालाल व माता गंगा देवी चाँदली की झुपड़िया स्थित खेत पर कमरे में सो रहे थे, तभी देर रात को बदमाश कमरे का गेट तोड़कर भीतर दाखिल हुए और घटना को अंजाम देने के बाद दम्पति को घायल कर फरार हो गए। इससे पहले बदमाश पीड़ित के पिताजी के तकिए के नीचे रखी गाड़ी की चाबी व पर्स भी चुरा कर ले गए। पर्स में दुर्गालाल राव के आधार कार्ड, फोटो रखे थे। घटना की रिपोर्ट दीपक राव ने देवली थाने में दी है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की वारदात गढत कुछ माह पूर्व पटेल नगर निवासी मूलचंद श्रीमाल की पत्नी के साथ भी हुई थी। इस दरमियान पीड़िता बस में चढ़कर जा रही थी। इस बीच पीछे से किसी ने उनके कान पर झपट्टा मार लिया था



