Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने दो दिवसीय दौरे पर ग्राम पंचायत गांगीथला, धुंवाला, ऊंचा, कुंचलवाडा, टीकड़, लुहारी, ईटुंदा, गाडोली के राजस्व ग्रामों में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने चंबल परियोजना से पानी दिलवाने, नरेगा में कार्य दिलवाने सहित रोड व नाली निर्माण की मांग करते हुए गंदगी की समस्या से अवगत करवाया। सरपंच रामराज मीणा ने बताया कि इससे पूर्व विधायक के क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत ऊंचा में विधायक गोपीचंद मीणा ने ऊंचा व अम्बेडकर कोलोनी पहुंचकर लोगों की जनसुनवाई कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। ऊंचा में नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर व अम्बेडकर कोलोनी में भी विधायक गोपीचंद का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कई जगह कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजराज खींची, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सेन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी सहित थे।

नामांकन में आधिकाधिक कार्यकर्ता शामिल हो
Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देहात मंडल देवली की शुक्रवार को सिरोही देहलवाल महाराज धर्मशाला में बैठक हुई। यहां अतिथि शिवजीराम प्रतिहार थे। उन्होंने भाजपा को लोकसभा चुनाव भारी मतों से जीत दिलवाने का आह्वान किया। वहीं 2 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की बात कही।
इस दौरान अध्यक्ष सांवरिया बैरागी, महामंत्री मदन धाकड़, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, राजेश गुर्जर, राजेश वर्मा, दुर्गालाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय सिंह, भंवरलाल जांगिड़, रामदेव धाकड़, हेमराज मीणा, हंसराज गुर्जर, विनोद माहुर, नंदलाल माली, राजेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


