Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsचांदली में चली खुशी की चादर, बारिश से बना मौत का अंडरपास

चांदली में चली खुशी की चादर, बारिश से बना मौत का अंडरपास

आयुर्वेद चिकित्सालय में खराब हुई दवाइयां

(ग्राउंड रिपोर्ट)

Deoli News 5 अगस्त ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चाँदली गांव स्थित तालाब पर आखिर दो साल के बाद पूर्ण जलभराव के बाद ” चादर” चल गई। जिससे गांववासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।चाँदली सागर तालाब पर आखरी बार वर्ष 2022 में “चादर” चली थी।

इस तालाब से क्षेत्र में सिंचाई भी होती है और पशुओं के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध होता है। उधर, कालानाडा तालाब भी पूरा भर चुका है, उस पर भी दो फीट की चादर चलने लगी है। उल्लेखनीय है चाँदली सागर तालाब की क्षमता करीब साढ़े 7 फीट है। पिछले दिनों हुई बरसात से करीब 70 फीसदी पानी आ गया और रविवार को हुई बरसात के बाद सोमवार सुबह 4 बजे चाँदली सागर लबालब हो गया। जिससे उस पर करीब डेढ़ इंच की चादर चल रही है। पूर्व सरपंच छीतर डागर ने बताया तालाब सोमवार तड़के 4 बजे लबालब हुआ, उसके बाद जैसे ही लोगो को चादर चलने की सूचना मिली तो ग्रामीण ये नजारा देखने पहुँच गए। गांवड़ी के पास कालानाडा तालाब भी पूरा भर चुका है और सोमवार तड़के उससे भी करीब दो फीट की चादर चलने लगी है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

बाईपास पर मौत का अंडरपास

राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर कोटा पर कुचलवाड़ा मार्ग पर बना अंडरपास बारिश से लबालब हो गया है। इससे होकर गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार उक्त अंडरपास में आसपास के खेतों में बस्तियों का पानी जमा हो गया। यहां करीब 4 फीट से अधिक पानी का जमाव है। जिससे गुजरा जोखिम पूर्ण हो सकता है।

आयुर्वेदिक अस्पताल में औषधियां भीगी

देवली के विवेकानंद कॉलोनी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में बारिश से खासी परेशानी हुई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि बारिश से अस्पताल भवन की छत में बारिश के पानी का रिसाव हुआ और यहां रखी गिलोय, कालमेघ, हरीतकी चूर्ण, पामाहर लेप समेत कई औषधीयों के कर्टन पर पानी गिर गया। जिसकी वजह से सभी दवाइयां भीग गई। चिकित्सालय में बैठने के लिए स्टाफ को जगह नहीं है। अस्पताल भवन परिसर में पानी पानी हो गया।

Oplus_131072

कोटा रोड पर गड्डों ने दिखाया मिजाज

उधर, शहर के अजमेर कोटा बाईपास कोटा रोड मिलाव बिंदु पर पिछले काफी दिनों से हुए बड़े गड्ढे अब अपना मिजाज दिखाने लगे हैं। इन गड्डों में बीते कई घंटे से हुई बारिश का पानी जमा हो गया। इसकी वजह से वाहनों को बड़ी सावधानी से गुजरना पड़ा। वाहनों की गति धीमी होने से पूरे मार्ग पर घंटे जाम लग गया। जाम की वजह से लोग परेशान रहे। स्थिति यह है कि थोड़ी सी लापरवाही पर इन गड्डों में वाहन पलट सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d