Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचिकित्सालय की व्यवस्था दुरुस्त करने पर चर्चा की

चिकित्सालय की व्यवस्था दुरुस्त करने पर चर्चा की


Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय भाजपा नेताओं ने सोमवार को राजकीय उप जिला चिकित्सालय देवली का मुआयना कर चिकित्सालय प्रभारी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा की।

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी ने बताया की चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर आमजन द्वारा मिल रही शिकायतों को लेकर सोमवार को करीब एक दर्जन नेताओं ने उप जिला चिकित्सालय का विजिट किया, इस दौरान वार्ड में कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने वार्ड में चिकित्सा व्यवस्थाओं की सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सालय में पानी की समस्या प्रमुखता से देखने को मिली।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में वार्ड में एसी एवं कुलर बंद मिले तो सफाई व्यवस्था भी समुचित नहीं पाई गई। चिकित्सालय की समस्याओं को देखने के बाद भाजपा नेताओं ने चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता से चर्चा कर समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान नगर पालिका पार्षद संजय सिंबल, भाजपा नेता बद्रीलाल चौधरी, योगेंद्र सिंह, अशोक विजय, पराग भारद्वाज, अशोक दुबे, विनोद धर्मानी, कमलेश वैष्णव आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d