Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में सोमवार को ग्राम पंचायत निवारिया के बालाजी मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर देवली पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल चौधरी, भाजपा देहात मंडल देवली अध्यक्ष विनोद कुमार माहुर, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, भाजपा नेता नारायण चौधरी और मनोज चौधरी सहित सरपंच निवारिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान 50 पौधे अलग अलग किस्म के और तुलसी के 10 पौधे वितरित किए गए। प्रधान बनवारी लाल चौधरी ने कहा कि हमें अधिकाधिक पौधारोपण करना चाहिए।
इस दौरान देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, कृषि अधिकारी शंकर सोयल और अन्य कर्मचारी, ग्रामीण उपस्थित थे।


