होमगार्ड के एसपीसी ने किया रेस्क्यू
Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मध्य स्थित तहसील परिसर में लगी एक चाय की स्टाल में सोमवार सुबह एक सांप दिखाई दिया, जिससे आसपास में अफरा तफरी मच गई। बाद में इसे रेस्क्यू किया गया।
हालांकि, यह सांप जहरीला नहीं था, लेकिन इसके काटने से बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा हो सकता है। सूचना पर होमगार्ड के एसीपीसी गजेंद्र सिंह सोलंकी ने इस सांप का रेस्क्यू किया। सांप करीब 3 फीट लंबा था और चाय स्टाल के पीछे लोहे के स्टॉल के पीछे छिपा हुआ था। चाय स्टाल संचालक रामअवतार शर्मा ने बताया कि सांप दिखाई देने से वे लोग दूर चले गए, लेकिन गजेंद्र सिंह की तत्परता से सांप को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। गजेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त सांप ने चूहा निगल रखा था। इससे सांप की गतिविधि सुस्त थी। यह सांप कॉमन सैंड बोआ प्रजाति का है।



